
पलारी। पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई पलारी ने दिवंगत पंचायत सचिव विजय कुमार यदु, ग्राम धमनी के आश्रित परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सोमवार को संघ की ओर से दिवंगत की पत्नी संतोषी यदु एवं पुत्र नवीन यदु को श्रद्धांजलि स्वरूप सहायता राशि सौंपी गई।
संघ के सदस्यों ने दिवंगत विजय कुमार यदु को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने कहा कि दिवंगत सचिव के परिवार को इस कठिन समय में सहयोग प्रदान करना संघ की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
सचिव संघ की ओर से दी गई 51,000 रुपये की सहायता राशि परिवार के प्रति एकजुटता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। इस पहल के माध्यम से संघ ने अपने दिवंगत साथी के परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई पलारी के अध्यक्ष चूड़ामणि साहू, जनपद सदस्य चंद्रकुमार पैकरा, पंचायत सचिव संघ जिला बलौदाबाजार के उपाध्यक्ष नरेंद्र चन्द्राकर, संरक्षक दीनदयाल कनोजे, सतीश पटेल, केहर सिंह ठाकुर, संतराम निर्मलकर, सरिता, संतोषी यदु, नवीन यदु एवं भानुप्रताप यदु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


