सड़क हादसे में घायल प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव से समाजजनों ने की मुलाकात

SARJU PRASAAD SAHU

October 31, 2026

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

रायपुर । शनिवार को रायपुर स्थित वी केयर हॉस्पिटल में उपचाररत छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगत सिंह यादव रायपुर से वापस लौटने के दौरान रास्ते में अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें रायपुर स्थित वी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक पाण्डेय के सहयोग से उनका उपचार किया जा रहा है।

इस दौरान उनका हालचाल जानने के लिए राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव,कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव, बलौदाबाजार ग्रामीण जिला अध्यक्ष कार्तिक राम यादव, बलौदा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व सचिव संतोष यादव बिलाईगढ़, रामदयाल यादव,महेश यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य अस्पताल पहुंचे कर अतिशीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment