पलारी में 1 नवंबर को निकलेगा आरएसएस का पथ संचलन, विजयादशमी उत्सव भी मनेगा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 30, 2026

 

पलारी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पलारी मंडल की ओर से 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दशहरा मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगा। इसके लिए स्वयंसेवकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरएसएस की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संघ की ओर से हर साल विजयादशमी पर स्थापना दिवस के साथ उत्सव मनाया जाता है। संघ की शाखाओं में शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक गतिविधियों, अनुशासन और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

पलारी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री रघुनंदन बघमार शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत दोपहर 2:30 बजे स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे उत्सव कार्यक्रम शुरू होगा।

मंडल कार्यवाह खोमेश साहू ने क्षेत्र के नागरिकों एवं बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश और दंड के साथ निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंचने कहा गया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment