पिथौरा। जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने ग्राम पीलवापाली में छापेमारी कर 18 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने 70 वर्षीय आरोपी भारत साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पीलवापाली निवासी भारत साहू अवैध रूप से हाथ भट्ठी से महुआ शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम भारत साहू पिता सुखीराम साहू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम पीलवापाली, थाना पिथौरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे में लगभग 13 लीटर तथा दूसरी जरीकेन में 5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 18 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये बताई गई है, जब्त की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 273/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- भारत साहू, पिता सुखीराम साहू, उम्र 70 वर्ष।
- निवासी ग्राम पीलवापाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।
जब्त सामग्री
- 18 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब।
- अनुमानित कीमत: 3,600 रुपये।
महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


