सर्व आदिवासी समाज तहसील इकाई सोनाखान का गठन: विजेन्द्र पालेश्वर बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित

BIRENDRA KUMAR SEN

October 26, 2026

सर्व आदिवासी समाज तहसील इकाई सोनाखान का गठन: विजेन्द्र पालेश्वर बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी घोषित

बलौदाबाजार/कसडोल: अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पावन जन्मभूमि एवं कर्मभूमि ग्राम सोनाखान में रविवार, 25 अक्टूबर को सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व आदिवासी समाज तहसील इकाई सोनाखान का गठन कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी एवं ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर श्रेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। सभा में विचार-विमर्श के बाद विजेंद्र पालेश्वर को तहसील इकाई सोनाखान का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

घोषित कार्यकारिणी के प्रमुख दायित्व:

  • मुख्य प्रभाग:
    • संरक्षक: राजेंद्र सिंह दीवान, रामायण सिंह ठाकुर, विश्राम दीवान, नंदलाल बरिहा, कुमार सिंह पैकरा, श्याम लाल पारधि, हरदयाल सिंह ठाकुर एवं परदेशी दीवान।
    • कार्यकारिणी अध्यक्ष: रोहित कुमार ठाकुर
    • उपाध्यक्ष: धनसाय पैंकरा, भीखम सिंह ठाकुर एवं शंकर बिंझवार
    • कोषाध्यक्ष व सह-कोषाध्यक्ष: तिलकराम बरिहा (कोषाध्यक्ष), अनिरुद्ध दीवान (सह-कोषाध्यक्ष)
    • संचालक: कीर्तन दीवान एवं ओंकार दीवान
    • सचिव: हेमकुमार दीवान, नैनसिंह नेताम एवं पतिराम धनवार
    • संयोजक: परसराम दीवान, जागेश्वर ठाकुर, वासुदेव पैकरा, संजू ठाकुर एवं भारत दीवान
    • मीडिया प्रभारी: अमृत दीवान, यशवंत पैकरा एवं शिव ठाकुर
  • महिला प्रभाग:
    • अध्यक्ष: श्रीमती ललित कुमारी भोई
    • उपाध्यक्ष: श्रीमती दशोदा बरिहा, श्रीमती हेमकुमारी पैकरा एवं श्रीमती कृष्णा बाई दीवान
    • सचिव: श्रीमती ओमलता ठाकुर
    • कोषाध्यक्ष: श्रीमती कंचन दीवान
  • कर्मचारी प्रभाग:
    • अध्यक्ष: नंदकुमार पैकरा
    • उपाध्यक्ष: गजकुमार ठाकुर एवं तेज कुमार नेताम
    • सचिव: विजय मुटकिया
    • कोषाध्यक्ष: जगमोहन बरिहा
    • संचालक: नरसिंह ठाकुर
  • युवा प्रभाग (देवरीराज एवं तहसील इकाई):
    • अध्यक्ष: निरेंद्र कुमार दीवान
    • उपाध्यक्ष: मोहनलाल पैकरा
    • सचिव: मनीराम बरिहा
    • कोषाध्यक्ष: महेंद्र कुमार ठाकुर

कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज कुंजल दीवान, सर्व आदिवासी समाज के जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव, समाजसेवी दयाराम ध्रुव, युवा संरक्षक कृष्णा ध्रुव, समाज के उपाध्यक्ष ईश्वर गोंड, दाऊ सिंह गोंड, शिवरीनारायण महासभा अध्यक्ष शिव गोंड, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष (कसडोल) सिद्धू सिंह जगत तथा रोहित गोंड सहित समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment