फिंगेश्वर/गरियाबंद:- छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक विरासत के प्रतीक फिंगेश्वर खंड के शाही दशहरा में छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने फिंगेश्वर की कुलदेवी मावली दाई के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात फिंगेश्वर राजपरिवार के राजा से भेंट-मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ महतारी का छायाचित्र भेंट किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि शाही दशहरा छत्तीसगढ़ की एक गौरवशाली एवं ऐतिहासिक परंपरा है, जिसमें हमारे पूर्वजों की संस्कृति, आस्था और राजपरंपरा की झलक देखने को मिलती है। आज की नई पीढ़ी के लिए अपनी परंपराओं, संस्कृति और इतिहास के महत्व को जानना एवं समझना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना, जिला गरियाबंद के समस्त जिला पदाधिकारियों के साथ गरियाबंद, राजिम, छुरा एवं फिंगेश्वर खंड के खंड अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में जिला भर के सेनानी उपस्थित रहे। सभी ने इस पवित्र शाही दशहरा उत्सव में सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ की माटी, महतारी और संस्कृति के सम्मान एवं संरक्षण के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गरियाबंद के द्वारा दिया गया।
Related posts:

सीएसआर फंड से जशपुर को 61 करोड़ रूपए मिला पहली बार : अस्पताल और तीरंदाजी केंद्र और स्कूल भवनों का होग...

चोर उल्टा कोतवाल को डांटे ऐसा कहावत जैसा एक और कारनामा भटगांव परियोजना अधिकारी का कारनामा पढ़िए पूरी...
