युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह, राष्ट्रीय अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर आधारित स्केच आर्ट भेंट कर व्यक्त किया सम्मान और स्नेह
महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकप्रिय सांसद डॉ. हेमांग जोशी के छत्तीसगढ़ के प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद के जिला मंत्री कमलेश डड़सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनके व्यक्तित्व पर आधारित आकर्षक स्केच आर्ट चित्र सादर भेंट किया। इस अनूठी भेंट के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति सम्मान, स्नेह एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर प्रथम आगमन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहपूर्ण एवं यादगार अवसर रहा।
इस अवसर पर कमलेश डड़सेना, विजय चौधरी, राजा सिन्हा, तीर्थराज यादव, डीगेश यादव, दिगम्बर पटेल, योगेश साहू, दिनेश कश्यप एवं नंदकिशन साव सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
स्केच आर्ट के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यह आत्मीय भेंट यादगार बन गई।


