कोठारी-नवागांव मार्ग पर हाथियों का झुंड, आबादी के करीब पहुंचा ⚠️ ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की अपील, फिलहाल आवागमन से बचने की सलाह

TEJASWI NATH SONI

October 7, 2026

कोठारी। कोठारी तालदादर क्षेत्र में हाथियों का झुंड आबादी के किनारे विचरण करता देखा गया है। फिलहाल हाथियों की मौजूदगी सड़क किनारे बताई जा रही है, जिससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, कोठारी आबादी के किनारे एक नर हाथी (BBME-3, बब्लू टस्कर) आगे निकल गया है, जबकि हाथियों का बाकी झुंड कोठारी तालदादर के आबादी क्षेत्र के आसपास फैला हुआ है।

स्थिति को देखते हुए नवागांव बैरियर को भी सूचना दे दी गई है तथा फिलहाल मार्ग से वाहनों को नहीं छोड़ने की बात कही गई है।

⚠️

👉 हाथियों के करीब जाने या उन्हें देखने के लिए रुकने का प्रयास न करें।

👉 हॉर्न बजाकर, तेज रोशनी डालकर या किसी अन्य तरीके से हाथियों को परेशान न करें।

👉 हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में अनावश्यक आवागमन से बचें।

स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं राहगीरों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment