अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग युवक के मांगों को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन,

BHUPENDRA SINHA

October 6, 2026

गरियाबंद :- स्थानीय गांधी मैदान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग युवक अनिल यादव, पिता स्व. श्री शशि यादव के चार सूत्रीय मांगों के जल्द निवारण को लेकर सोमवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी गरियाबंद के द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिससे कि प्रशासन की ओर से युवक के मांगों को जल्द से जल्द पूरा करके, उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रहते हुए उनके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त किया जा सके।

बता देते हैं कि दिव्यांग अनिल यादव खास गरियाबंद के निवासी हैं, पर वर्तमान में उसके पास रहने के लिए अपना स्वयं का घर तक नहीं है। दिव्यांग होने की वजह से मेहनत-मजदूरी जैसे काम नहीं कर सकते हैं, इसके कारण दैनिक उपयोग सामग्री जैसे राशन पानी के लिए भी राशि जुटा नहीं पाते। युवक बताते हैं कि जब वह स्वस्थ था, तब उसने स्थानीय वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम किया था, लेकिन उस दौरान किए गए कार्यों की कुछ राशि का भुगतान अब तक प्राप्त नहीं हुआ है।

यही सब परेशानियों के चलते युवक अपने चार सूत्रीय मांगों के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। जिसमें दिव्यांगता के चलते चलने-फिरने के लिए ई-साइकिल की मांग, वन विभाग में लंबित उनके मेहनताना के जल्द भुगतान, स्थायी रोजगार के साधन, ताकि अपना भरण स्वयं कर सके और स्वयं के आवास मकान की मांग है। जो उनके जीवन यापन के लिए स्वाभाविक मांग है।

खबर प्रकाशित होने के बाद अलग-अलग संगठन गांधी मैदान पहुंचकर दिव्यांग युवक से मिल रहे हैं, पर शासन प्रशासन की ओर से युवक को कोई खास आश्वासन नहीं मिल पाया है। इन्हीं सब को देखते हुए सोमवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा कलेक्टर के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें एक ज्ञापन दिव्यांग युवक के मांगों को लेकर और दूसरा ज्ञापन फिंगेश्वर विकासखंड के गांव दर्रीपार में हुए सतनामी समाज के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के आराध्य गुरु बालक दास के मूर्ति खंडन के मामला लेकर सौंपा गया। जिसमें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला पदाधिकारियों द्वारा अनुरोध किया गया कि जल्द युवक में मांगो का निराकरण किया जाए। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर जिला स्तर पर उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम की चेतावनी दी गई।

उक्त मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला अध्यक्ष भोजराम, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना उपाध्यक्ष महावीरा ध्रुव के साथ ही जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी गण, खड़ के पदाधिकारी गण दर्जनों के संख्या में उपस्थित थे। युवक की ओर से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रयास के लिए आभार प्रकट किया गया। यह जानकारी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला मीडिया प्रभारी की ओर से दिया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment