बिलाईगढ़ के मनीष रात्रे ने मुंबई में जीता गोल्ड: 9वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, क्षेत्र में हर्ष का माहौ

BIRENDRA KUMAR SEN

October 4, 2026

बिलाईगढ़ के मनीष रात्रे ने मुंबई में जीता गोल्ड: 9वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, क्षेत्र में हर्ष का माहौ

बिलाईगढ़/भटगांव: बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोरा (भटगांव) के होनहार खिलाड़ी मनीष रात्रे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष ने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतिष्ठित ‘9वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप (एशिया कप)’ में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।

कड़े मुकाबलों में दिखाया दम इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत सहित एशिया के कई देशों के शीर्ष कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े और चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बीच मनीष ने अपनी फुर्ती, सटीक तकनीक और अनुशासित दांव-पेंच के दम पर विपक्षी खिलाड़ियों को मात दी और फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर ग्राम जोरा निवासी श्री चितरंजन रात्रे के सुपुत्र मनीष साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। मनीष की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

क्षेत्र में उत्सव का माहौल, बधाइयों का तांता मनीष के गोल्ड मेडल जीतने की खबर मिलते ही ग्राम जोरा, भटगांव सहित समूचे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और वरिष्ठ नागरिकों ने मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ग्रामीणों का कहना है कि मनीष की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment