महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन,

BHUPENDRA SINHA

October 2, 2026

गांधीजी के सत्य-अहिंसा और शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ को किया याद,

छुरा /गरियाबंद:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के तत्वावधान में राजमहल छुरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महान नेताओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रशासनिक महामंत्री हरीश यादव ने किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भावना के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांधीजी के विचारों को आज भी समाज के लिए प्रासंगिक बताया।

छुरा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी को रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘महात्मा’ और सुभाष चंद्र बोस ने ‘राष्ट्रपिता’ कहकर सम्मानित किया। उन्होंने गांधीजी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए उनके आंदोलनों और विचारों का उल्लेख किया।

ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष सलीम मेमन ने कहा कि अंग्रेजी शासन के विरुद्ध असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, नमक कानून के विरोध और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन आंदोलनों ने देशभर में स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया।

वहीं, वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया। शास्त्री जी का प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी शाह, महिला जिला अध्यक्ष मंजू ध्रुव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी, मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान, भानु प्रताप वर्मा, महामंत्री हरीश यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, डॉ. योगेंद्र चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पत्रकार अशोक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष चेतन ठाकुर, पार्षद देव सिंह नेताम, शांतनु देवांगन, दीप्ति यादव, यामीन खान, ब्लॉक सचिव श्वेता चंद्राकर, थानू तारक, युवा जिला अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश दीक्षित, युवा नेता हितेश (मोनू) दीक्षित सहित ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment