भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छात्रावास परिवार और सर्व आदिवासी समाज ने किया नमन, करमा नृत्य, रेला-पाटा और पारंपरिक गीतों ने बांधा समां,
छुरा /गरियाबंद :- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय छुरा के प्रांगण में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा नगर के आदिवासी छात्रावास परिवार द्वारा छुरा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडी अध्यक्ष बल्लार सिंह मरकाम, छात्रावास अधीक्षक कुलेश्वर मरकाम, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला सचिव शीतल ध्रुव, विद्यालय के प्राचार्य एन.एन.सी. साहू, अधीक्षिका तुलेश्वरी कंवर, सपना कंसारी, टोपेश्वर प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला मीडिया प्रभारी पुनितराम ठाकुर, गुंजा ठाकुर , परागा धुव,रोहित नेताम अधीक्षक,सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सोरी, वीरेंद्र एवं लीलाराम मंचासीन रहे।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं पीला चावल का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बल्लार सिंह मंडी अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
वहीं छात्रावास अधीक्षक कुलेश्वर मरकाम ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। भारत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर 2021 से शुरूआत किया गया
उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान का सम्मान देना
जनजाति समाज के संस्कृति परंपरा और विरासत का संरक्षण करना
आने वाले पीडिया को जनजाति महान पुरुषों के इतिहास से परिचित कराना
जनजाति समाज की पहचान और गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना
कार्यक्रम में छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान करमा नृत्य, महुआ झारे, रेला-पाटा सहित विभिन्न पारंपरिक आदिवासी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नरेंद्र साहू , आकाश ठाकुर, कमलेश ,गजेंद्री, भारती का विशेष सहयोग रहा।


