रिकोकला में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
* कलार समाज ने निकाली भव्य कलश यात्रा, पूरे गांव का किया भ्रमण
* सामाजिक एकता, संगठन और भाईचारे का दिया प्रेरणादायी संदेश।
रिकोकला। ग्राम रिकोकला में कलार समाज द्वारा अपने आराध्य एवं आराध्य कुल गौरव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। जयंती के पावन अवसर पर पूरे समाज में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। समाजजनों ने एकजुट होकर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का स्मरण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास को नमन किया।
इस अवसर पर कलार समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पारंपरिक उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
कलश यात्रा के माध्यम से समाजजनों ने पूरे गांव का भ्रमण किया तथा गांव में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल का संचार किया। जगह-जगह समाज के लोगों में जयंती को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम में समाज के सामाजिक पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति स्वरूपा सहित स्वजातीय कलार समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता और आपसी समन्वय की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती के अवसर पर कलार समाज ने अपनी एकजुटता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व या जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी बना।
भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्शों एवं गौरवशाली परंपराओं का स्मरण करते हुए समाजजनों ने सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत बनाने तथा आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया।
निश्चित ही ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी, संगठन के प्रति समर्पण और अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गौरव की भावना जागृत करते हैं। ग्राम रिकोकला में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की एक सुंदर एवं प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आया।


