बिलाईगढ़। विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र के आमगांव बार, नवापारा निवासी स्वर्गीय धनीराम यादव की शोकसभा में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने मृतात्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव, धमतरी संगठन मंत्री रमेश यादव, सोहन यादव ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद, भगवती यादव कोषाध्यक्ष कुरूद, मनोज यादव सचिव महासमुंद, संतोष यादव अध्यक्ष बलौदा परिक्षेत्र, संतोष यादव पूर्व सचिव बिलाईगढ़, राम कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष, कार्तिक राम यादव जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार ग्रामीण, बाबूलाल यादव अध्यक्ष बार परिक्षेत्र, प्रताप यादव जिला सहायक सचिव, तिलक राम यादव बार परिक्षेत्र उपाध्यक्ष, जयलाल यादव उपाध्यक्ष देवरी राज,गुरुदेव यादव कोषाध्यक्ष बार परिक्षेत्र,चैन सिंह यादव सलाहकार बार परिक्षेत्र,शांति लाल यादव महामंत्री बार परिक्षेत्र, पन्ना लाल,सोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय धनीराम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।