छुरा के शीतला मंदिर प्रांगण में भोग-भंडारे का आयोजन, गणेश समितियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,

BHUPENDRA SINHA

September 22, 2026

छुरा /गरियाबंद :-नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में समस्त गणेश समितियों एवं नगरवासियों के सहयोग से भव्य भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान शीतला मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। गणेश समितियों, स्थानीय नागरिकों एवं सहयोगकर्ताओं ने मिलकर भोग-भंडारे की व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य नगरवासियों में आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। भोग-भंडारे में नगर के विभिन्न गणेश समितियों के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणेश समितियों एवं नगरवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment