बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 45 लीटर महुआ शराब जब्त , 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

SARJU SAHU

September 19, 2026

सक्ती। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बाराद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम केकराभाठ में छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर 64 वर्षीय आरोपी मनमोहन सिंह कोसले को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सक्ती जिले में अवैध जुआ-सट्टा, गांजा और शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

18 सितंबर 2026 को बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केकराभाठ में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी मनमोहन सिंह कोसले पिता घसिया राम कोसले, उम्र 64 वर्ष, निवासी केकराभाठ, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से तीन सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन बरामद किए गए।

प्रत्येक जरिकेन में 15-15 लीटर शराब भरी थी। इस तरह पुलिस ने कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 4,500 रुपये बताई गई है।

बाराद्वार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बाराद्वार अपराध क्रमांक 349/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रा, आरक्षक राजेंद्र कुर्रे, आरक्षक संजीव राठौर, आरक्षक वेष कुमार जाटवर एवं आरक्षक श्याम हरवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment