पटेवा में जय काली माता समिति ने श्रद्धापूर्वक मनाई ऋषि पंचमी, गुरु श्री महेतरू यादव बाबा जी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

BIRENDRA KUMAR SEN

September 16, 2026

पटेवा में जय काली माता समिति ने श्रद्धापूर्वक मनाई ऋषि पंचमी, गुरु श्री महेतरू यादव बाबा जी की पूजा कर लिया आशीर्वाद

पटेवा / महासमुन्द: सनातन परंपरा के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर जय काली माता समिति, पटेवा द्वारा ऋषि पंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने अपने श्रद्धेय गुरु श्री महेतरू यादव बाबा जी के निवास स्थान पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की और उनका कल्याणकारी आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्तों ने गुरु श्री महेतरू यादव बाबा जी की आरती उतारी और उन्हें फल-फूल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। गुरु बाबा जी ने उपस्थित सभी भक्तों को ऋषि पंचमी का धार्मिक महत्व समझाते हुए सदाचार व भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि ऋषि पंचमी ऋषियों व गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है, जिसे वे प्रतिवर्ष पूरी निष्ठा के साथ मनाते आ रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य: पोखन निषाद, जानसिंह ध्रुव, देवनारायण बरिहा, मिलेन सेन, राहुल नायक, लीलाधर ध्रुव, सुदर्शन फेकर, दुर्गेश यादव (भगत), सोहन साहू (भगत), जेठूराम यादव, पार्वती यादव (बिलाईडबरी), टीकम यादव (करेली), अश्वनी यादव (बेमेतरा), गैन्दू ध्रुव, लाला यादव (बेमचा), विजय यादव (बेमचा), ब्रम्हा बरिहा (नरतोरी), विष्णु बरिहा, गंगा राम बरिहा, डुमेश यादव (नरतोरी), बालू बरिहा, कमलेश यादव, तुलाराम साहू, चुम्मन साहू, चेलक साहू (निसदा), खेमू निषाद, हिमांशु साहू (निसदा), साहिल सेन (रंगोरा), देवा निषाद (निसदा), लोमन सेन (जलकी), विनय कन्नौजे, और टामिन साहू सहित बड़ी संख्या में काली माता भक्त उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment