महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई: 27 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

BIRENDRA KUMAR SEN

September 14, 2026

ठाकुरदियाखुर्द,कुसमुर में महासमुंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई: 27 लीटर महुआ शराब के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पिथौरा/​महासमुंद। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पिथौरा और चौकी भंवरपुर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 27 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त कर एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जब्त शराब की कुल कीमत 5,400 रुपये आंकी गई है।

थाना पिथौरा पुलिस को 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में एक व्यक्ति अपने घर-बाड़ी में अवैध शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही हीरालाल सिन्हा (46 वर्ष) के घर-बाड़ी में छापा मारा। तलाशी के दौरान चावल की बोरी के अंदर 5-5 लीटर की चार झिल्लियों में भरी 20 लीटर महुआ शराब (कीमती ₹4,000) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 237/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई चौकी भंवरपुर (थाना बसना) अंतर्गत ग्राम कुसमुर में की गई। 14 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदेही महिला मोहरमोती राठिया (36 वर्ष) के घर-बाड़ी में दबिश दी। मौके से ग्राहकों को बेचने के लिए रखी गई 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती ₹1,400) बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

​दोनों ही मामले गैर-जमानती होने के कारण पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment