
रिपोर्टर टेकराम कोसले
कुम्हारी। ग्राम कुम्हारी में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां करीब 30 वर्षीय युवक प्रदीप प्रधान, पिता फेकूलाल प्रधान का शव उसके घर में मिला। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सुबह चाय पीने के बाद सो गया था युवक
परिजनों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रदीप प्रधान सुबह उठने के बाद चाय पीया और इसके बाद घर में सो गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के पंखे के पास फंदे की स्थिति में मिला। परिजनों और ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर गहरा दुख है।
घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई और जांच की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो पाएगी।
घटना के बाद ग्राम कुम्हारी में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।