नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद के जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण
छुरा /गरियाबंद:- नगर पंचायत छुरा में शनिवार को जनहित, महिला स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजा तालाब में महतारी घाट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन किया गया।
राजा तालाब में महतारी घाट के निर्माण से नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वहीं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन की सुविधा शुरू होने से छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में सुविधा एवं जागरूकता मिलेगी।
सादगी से मनाया नगर पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन
इसी अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद जी का जन्मदिन भी था। हालांकि हाल ही में नगर के दो युवा बेटे-बेटियों के असामयिक निधन से नगर में शोक का वातावरण है। इसे ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष महोदया ने अपना जन्मदिन सादगी एवं संवेदनशीलता के साथ मनाने का निर्णय लिया।
अध्यक्ष महोदया ने जन्मदिन पर केक काटने अथवा किसी प्रकार का उत्सव मनाने के बजाय पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद की इस पहल को उपस्थित लोगों ने संवेदनशील एवं अनुकरणीय कदम बताते हुए सराहा। जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के बजाय समाज और पर्यावरण के प्रति समर्पण के रूप में मनाने का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष समीम खान पार्षद सलीम मेमन,दीप्ति यादव, यामीन ट्रांसजेंडर, पूर्व सभापति थानसिंह निषाद, नारायण पटेल, निखिल साहू, पीयूष सिन्हा,मयंक सोनी,कुश साहू, सुनीता चंद्राकर, संतोष ध्रुव, भीषेक पांडेय,प्राचार्य एन सी साहू,विनोद देवांगन, के पी साहू, रामाधार यादव, मनोज दुबे,धनेश्वर नाग ,मिथलेश सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, दानेश्वर निर्मलकर, वेदप्रकाश मरकाम, मेघराज यादव,एकलव्य शर्मा, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।