वोट चोरी के खिलाफ मंडेली में कांग्रेस की पदयात्रा, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, 

BHUPENDRA SINHA

October 20, 2026

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के अनुच्छेद 326 का किया पाठ, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प,

छुरा/ गरियाबंद:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, छुरा के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम मंडेली में कथित वोट चोरी के विरोध में पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत के सामने स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326, जो वयस्क मताधिकार से संबंधित है, का पाठ किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। पदयात्रा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने के बाद भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और मताधिकार की निष्पक्षता तथा पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पार्टी के निर्देशानुसार यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष महेश्वरी शाह, जिला महिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की जिलाध्यक्ष मंजू ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान,अवध मरकाम वरिष्ठ कांग्रेसी भानु वर्मा एवं बालमुकुंद चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री हरीश यादव, नीलकंठ ठाकुर मंडल अध्यक्ष छुरा, शांतनु देवांगन पार्षद,सचिव रमेश चंद्राकर, मंडेली मंडल अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, गोल्डन यादव, युवा नेता मोनू दीक्षित, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास दुबे, अल्ताफ खान, वीरेंद्र निर्मलकर, लक्ष्मी ठाकुर, रेवा राम ओगरे, गणेशी बाई, बुधाबाई, ललिता बाई, रजनी, भीखम ध्रुव, देवसिंग, खिलेंद्र, गुलशन, लोचन धुर्वा एवं भागेश्वर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्राम मंडेली में आयोजित इस पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment