सरायपाली के सिरशोभा स्कूल में गणवेश वितरण, नया ड्रेस पाकर खिले बच्चों के चेहरे

SARJU SAHU

September 10, 2026

सरायपाली। सिरशोभा शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया। गणवेश मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में सरपंच तारा बाई चौहान एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिलासिनी चौहान ने पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किया।

सिरशोभा शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों के लिए गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए गणवेश का दूसरा सेट प्रदान किया गया। नया गणवेश पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच तारा बाई चौहान एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिलासिनी चौहान ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन कर पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा कि विद्यालयी गणवेश विद्यार्थियों में समानता और अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ ही उनमें विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान गणवेश प्राप्त करने के बाद बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment