भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्ति हरदीबाजार की कमान अब्दुल फहीम

SARJU PRASAD SAHU

May 2, 2026

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोरबा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष पद पर अब्दुल फहीम की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं जिला स्तर की अनुशंसा के बाद औपचारिक रूप से जारी की गई।

यह निर्णय प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा द्वारा लिया गया।

इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज में अपनी पहुंच बढ़ाने, युवा नेतृत्व को आगे लाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दे रही है।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अब्दुल फहीम ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हरदीबाजार क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment