पंचम एवं अष्टम का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

SARJU PRASAD SAHU

May 2, 2026

बलौदाबाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा पंचम एवं अष्टम का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा पंचम में कुल 50 विद्यार्थियों में से 5 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस कक्षा में रेणु निषाद ने 93.35% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निहारिका धीवर 92.75% के साथ द्वितीय एवं रिद्धि पटेल 91.95% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार कक्षा अष्टम में कुल 45 विद्यार्थियों में से 6 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 12 द्वितीय श्रेणी तथा 2 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए। इस कक्षा में पवन ढीमर एवं स्नेह कोसले ने 96.52% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्तिका हरवानी 96% के साथ द्वितीय एवं दीप पांडे 95.67% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप, सचिव राज नारायण केसरवानी, उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती नीलम सोनी एवं कोषाध्यक्ष अक्षर अग्रवाल ने सभी आचार्य/दीदी एवं विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य त्रिलोचन साहू ने अपने संदेश में सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी 12 मई 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

विद्यालय की परीक्षा प्रमुख श्रीमती गायत्री वर्मा एवं श्रीमती भोजेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में समस्त आचार्य/दीदीयों का सराहनीय सहयोग रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment