बेटियों की पढ़ाई को बड़ा तोहफ़ा, मुख्यमंत्री ने किया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप का शुभारंभ

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 11, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार, 11 सितंबर 2025:
राज्य शासन लगातार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में अब निम्न आय वर्ग परिवार की बेटियों के लिए एक नई राह खोली गई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने बुधवार को रायपुर में किया।

जिले की बेटियों को कलेक्टर दीपक सोनी ने विशेष रूप से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने कहा, “बेटियां पढ़ती हैं, तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। इसलिए बालिका शिक्षा पर हर स्तर पर ध्यान देना ज़रूरी है।”

योजना के तहत प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को उच्च शिक्षा में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में होगी – पहला चरण 10 सितंबर से 30 सितंबर तक और दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी तक।

कलेक्टर ने जिले की सभी पात्र बेटियों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवेदन करें और इस अवसर को गंवाएँ नहीं।

बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने वाला यह कदम निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नया उत्साह भरने वाला है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “बेटियों की पढ़ाई को बड़ा तोहफ़ा, मुख्यमंत्री ने किया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप का शुभारंभ”

Leave a Comment