बसखारी पुलिस ने अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 2.326 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डोडो नहर बाईपास से अभियुक्ता अंजली उर्फ अंजना उर्फ रूपाली देवी को पकड़ा। वह ग्राम पुरवा मकदूमपुर थाना जैतपुर की रहने वाली है पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बिहार से गांजा खरीदती है। इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचती है। इनमें आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर शामिल हैं। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 32 हजार रुपए आंकी गई है।बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ अलीगंज और बसखारी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Related posts:

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संवैधानिक पहचान दिलाने की पहल, संविधान दिवस पर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के...

लच्छनपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान विश्वकर्मा की विसर्जन शोभायात्रा, गली-गली में हुई पूजा-अर्...
