महासमुंद। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कोमाखान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमनपुरी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो युवक हाथ में चाकू लेकर लहरा रहे हैं और लोगों को डरा रहे हैं। सूचना पर कोमाखान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर दबिश दी।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम अमनपुरी में खट्टी रोड स्थित मोनू सतनामी के घर के पास से तिलक यादव (19 वर्ष), पिता पृथ्वी सिंह, निवासी अमनपुरी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 12.4 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नर्रा-खट्टी रोड पर ग्राम परसूली पुल के पास से मुकेश यादव (20 वर्ष), पिता हुमन यादव, निवासी अमनपुरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 11.3 इंच लंबा धारदार चाकू जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जब्त सामग्री: पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल दो नग धारदार चाकू बरामद किए हैं।
कोमाखान पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों को सख्त संदेश दिया गया है।
Related posts:

Accident: कुम्हारी में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल

विश्व वानिकी दिवस पर बलौदाबाजार में विविध कार्यक्रम, प्रतियोगिता व कार्यशाला से दिया गया वन संरक्षण ...
