खेत में चल रही थी अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी, पिथौरा पुलिस की रेड में 10 लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAAD SAHU

November 5, 2026

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पिथौरा पुलिस ने ग्राम सुखीपाली-मालीडीपा में एक खेत पर छापेमारी कर 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब और शराब बनाने का बर्तन जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को थाना पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली-मालीडीपा निवासी उग्रसेन पटेल अपने खेत में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

इस दौरान मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसकी पहचान उग्रसेन पटेल (41 वर्ष), पिता रूसीराम पटेल, निवासी सुखीपाली-मालीडीपा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक जरकिन में रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये है, तथा शराब बनाने का बर्तन, जिसकी कीमत करीब 400 रुपये है, बरामद कर जब्त किया। इस प्रकार कुल 2,400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 282/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

उग्रसेन पटेल (41 वर्ष), पिता रूसीराम पटेल, निवासी सुखीपाली-मालीडीपा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद।

जब्त सामग्री:

  1. – 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब – 2,000 रुपये।
  2. – शराब बनाने का बर्तन – 400 रुपये।
  3. – कुल जब्ती – 2,400 रुपये।

महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment