महासमुंद पुलिस की मौलीमुड़ा में जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, सात जुआरी गिरफ्तार; 61 हजार रुपये की संपत्ति जब्त

SARJU PRASAAD SAHU

November 4, 2026

मुखबिर की सूचना पर मंदिर के पास पुलिस ने मारा छापा, 11,310 रुपये नकद, पांच मोबाइल और 52 पत्ती ताश जब्त

बागबाहरा। महासमुंद जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बागबाहरा पुलिस ने ग्राम मौलीमुड़ा में जुआ फड़ पर छापेमारी कर सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11,310 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश सहित कुल 61,310 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 2 नवंबर 2026 को थाना बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मौलीमुड़ा स्थित मंदिर के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गंगूराम साहू (48 वर्ष), मनिहार साहू (38 वर्ष), तेजराम ठाकुर (30 वर्ष), सुरेश ठाकुर (22 वर्ष), सुशील यादव (18 वर्ष), पुनित ठाकुर (37 वर्ष), सभी निवासी ग्राम मौलीमुड़ा, थाना बागबाहरा तथा रूपेश बघेल (28 वर्ष), निवासी बधापारा सुवरमाल, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद शामिल हैं।

61,310 रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से 11,310 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये) और 52 पत्ती ताश जब्त की। इस प्रकार कुल 61,310 रुपये की संपत्ति की जब्ती की गई है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 215/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment