कैंसर से निधन के बाद परिवार को मिला ₹2 लाख का बीमा क्लेम, PMJJBY बनी सहारा

TEJASWI NATH SONI

November 3, 2026

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक दाढ़ी शाखा के माध्यम से स्वर्गीय जानकी साहू के नामांकित पुत्र कौशल साहू को SBI Life Insurance ने किया भुगतान

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक साबित हो रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दाढ़ी शाखा, जिला बेमेतरा के माध्यम से स्वर्गीय श्रीमती जानकी साहू के निधन के बाद उनके नामांकित पुत्र श्री कौशल साहू को ₹2 लाख की बीमा क्लेम राशि प्राप्त हुई है। SBI Life Insurance द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को क्लेम राशि का भुगतान किया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती जानकी साहू का निधन कैंसर के कारण हुआ था। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम की प्रक्रिया पूरी की गई और नामांकित पुत्र कौशल साहू को दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता से परिवार को कठिन समय में संबल मिला है।

 

क्लेम प्रक्रिया को पूरा कराने में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, दाढ़ी शाखा के शाखा प्रबंधक श्री विवेक अग्रवाल तथा बैंक स्टाफ सुश्री शिवानी मुरलीधर पाटिल और श्री वेदांत घनेकर का सराहनीय सहयोग रहा। बैंक कर्मचारियों ने नामांकित व्यक्ति को क्लेम प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा कराने में मदद की, जिससे समय पर बीमा राशि का भुगतान हो सका।

 

क्लेम राशि के भुगतान एवं वितरण के अवसर पर शाखा के समस्त कर्मचारी और उपस्थित ग्राहक मौजूद रहे।

 

संकट की घड़ी में आर्थिक संबल देती है PMJJBY

 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पहल है। इसके माध्यम से पात्र खाताधारकों को जीवन बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर योजना की निर्धारित शर्तों के अनुसार नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि दी जाती है। यह सहायता परिवार को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करती है।

 

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment