वी केयर हॉस्पिटल में चल रहा उपचार, प्रदेशभर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
रायपुर । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए वी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके घायल होने की खबर मिलते ही समाज के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। शनिवार को प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचेंगे।

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव
इस संबंध में राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल यादव एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के अचानक सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर से समाज के लोगों में चिंता व्याप्त है।
उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने तथा उनसे मुलाकात करने के लिए विभिन्न जिलों से सामाजिक पदाधिकारी वी केयर हॉस्पिटल पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेशभर में शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भगत सिंह यादव झेरिया यादव समाज में अपनी लोकप्रियता एवं सामाजिक सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। उनके सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाज के लोगों और उनके शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
समाज के लोगों एवं उनके चाहने वालों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए भगत सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौटने की कामना की है।


