बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद निकली किसान रैली; विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

BIRENDRA KUMAR SEN

October 26, 2026

बिलाईगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक के बाद निकली किसान रैली; विधायक कविता प्राण लहरे ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने और स्वीकृत सहकारी बैंकों के संचालन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं किसान कांग्रेस के तत्वावधान में किसान रैली का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे मुख्य रूप से शामिल हुईं। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक के उपरांत किसान कांग्रेस द्वारा किसानों के हक में एक विशाल रैली निकाली गई, जिसके बाद विधायक के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा गया।

विधायक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर बल दिया गया। विधायक कविता लहरे ने पदाधिकारियों से आम जनता के साथ सतत संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय पहल करने का आह्वान किया।

बैठक समाप्त होने के बाद किसान कांग्रेस ने विधायक कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में विधायक कविता प्राण लहरे कार्यकर्ताओं के साथ पैदल शामिल हुईं। इस दौरान किसानों की समस्याओं और कृषि व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवाज बुलंद की गई।

1 नवंबर से धान खरीदी और स्वीकृत सहकारी बैंकों को शुरू करने की मांग
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में किसान कांग्रेस ने दो प्रमुख मांगें रखीं:
* धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ हो: विधायक कविता लहरे ने कहा कि धान खरीदी किसानों की आजीविका का मुख्य साधन है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन समय रहते समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त कर 1 नवंबर से खरीदी शुरू करे।
* सहकारी बैंक शाखाओं का त्वरित संचालन: बिलाईगढ़ एवं पवनी में स्वीकृत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का संचालन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि पवनी में बैंक की स्वीकृति मिलने के बावजूद अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दोनों स्थानों पर शाखाएं जल्द शुरू की जाएं।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन, वरिष्ठ नेता छत्रसाल साहू, रामनारायण भट्ट, जागेश्वर लहरे, राजकुमार जांगड़े, आशीष भट्ट, शेखर भट्ट, कौशल साहू, धनसाय साहू, सुधा चौहान, अरविंद मनहर, यशवंत साहू, निर्मला लहरे, भगवानू जायसवाल, भूपेंद्र यादव, मालिकराम धीरहे, लक्ष्मीनारायण साहू, बाबूलाल पटेल, प्रेमलाल चंद्र, अशोक साहू, दिलीप रात्रे, संजय साहू, महेत्तर साहू, अमृत साहू, धनेश साहू, गोपाल यादव, मिथलेश लहरे, बृजमोहन चंद्रा, पीतांबर साहू, जगदीश साहू, धनेश्वर पटेल, बुदेराम, भोजकुमार साहू, मुरलीधर चौधरी, रामनारायण साहू, सीमा जोशी, पुकराम कुर्रे, राहुल साहू, राहुल मिर्रे, खगेश पटेल, कैलास कुर्रे, बल्लू नवरात, संजय कुर्रे, रघुवीर साहू, राहुल भास्कर, भोज खटे, अविनाश वर्मा, लोकनाथ पटेल, सहारता दास महंत और चमरू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment