राजा देवरी के भव्य दशहरा महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, ‘वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का किया पर्चा वितरण – युधिष्ठिर नायक

BIRENDRA KUMAR SEN

October 26, 2026

राजा देवरी के भव्य दशहरा महोत्सव में शामिल हुईं विधायक कविता प्राण लहरे, ‘वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान का किया पर्चा वितरण – युधिष्ठिर नायक

सोनाखान/बिलाईगढ़: बलौदाबाजार जिले की बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के ग्राम राजा देवरी में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज परिवार के साथ मिलकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

रात्रि कालीन कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी (AICC) एवं पीसीसी (PCC) के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत जन-जागरण पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद आम नागरिकों, महिलाओं एवं ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मिथिलेश डडसेना, जान मोहम्मद खान, गोप लाल पटेल, इतवारी राम साहू, विजय बरिहा, कृष्ण चंद पटेल, बबलू खान, संत राम बरिहा, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनी राम नाग, गोपी साहू, राम कुमार नायक, राजेश सोनी, देवकुमार साहू, दिगेश यादव, नानकेश्वर पटेल, संजय गुप्ता, लखन लाल बरिहा, नंद कुमार डडसेना, राम डडसेना, चेतन कुमार, हृषिकेश पटेल, संतु पटेल, वीरेंद्र सेन, सूरज साहू, सालिक राम पटेल, प्रकाश पटेल, बिजेंद्र पालेश्वर, नैन सिंह नेताम, शंकर लाल, इंद्र कुमार, पवन बरिहा, लुपेंद पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment