खेत में मिला हिरण का बच्चा, किसान ने दिखाई समझदारी; वन विभाग को दी सूचना

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 25, 2026

सलौनी। पलारी तहसील के ग्राम सलौनी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में 25 अक्टूबर 2026 को किसान रमेश साहू को अपने खेत का जायजा लेने के दौरान हिरण का एक बच्चा मिला। शाम करीब 6:30 बजे खेत की मेड़ के पास घास में हिरण का बच्चा बैठा हुआ था। रमेश साहू की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने आसपास उसकी मां की तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसकी मां का पता नहीं चल सका।बताया गया कि हिरण के बच्चे के आसपास दो लोमड़ी भी नजर आईं। इसी दौरान रमेश साहू को दो लोमड़ियां भी दिखाई दीं। हिरण के बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित रमेश साहू ने समझदारी दिखाते हुए उसे अपने हाथों में उठाया और सुरक्षित घर ले आए, ताकि वह किसी जंगली जानवर का शिकार न बन जाए।

घर पहुंचकर भतीजे एवं पत्रकार तुलसी साहू को दी जानकारी

रमेश साहू हिरण के बच्चे को सुरक्षित अपने घर लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे एवं पत्रकार तुलसी साहू को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। तुलसी साहू ने उन्हें तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी, ताकि हिरण के बच्चे को सुरक्षित वन विभाग के संरक्षण में सौंपा जा सके।

विधायक और सरपंच से संपर्क का किया प्रयास

रमेश साहू ने क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू को फोन कर घटना की जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन कॉल अटेंड नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने विधायक के व्हाट्सएप नंबर पर हिरण के बच्चे की फोटो भेजी। उन्होंने ग्राम सरपंच को भी फोन कर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

वन विभाग को दी सूचना, रात होने से नहीं पहुंची टीम

रमेश साहू ने वन विभाग को फोन कर हिरण का बच्चा मिलने की जानकारी दी। वन विभाग की ओर से उन्हें बच्चे को अपने घर पर सुरक्षित रखने के लिए कहा गया और सुबह पहुंचने की बात कही गई।

रात होने के कारण वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में रमेश साहू ने हिरण के बच्चे को अपने घर पर सुरक्षित रखा हुआ है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद हिरण के बच्चे को अपने संरक्षण में लेने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिरण के बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए किसान रमेश साहू द्वारा किए गए प्रयास वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment