महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 270 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

SARJU SAHU

October 10, 2026

महासमुंद। महासमुंद जिले के थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम पुजारीपाली सतीदरहा नाला के पास पुलिस ने रेड कर 270 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है। मौके से एक आरोपी लक्ष्मण बरिहा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया है, जबकि दूसरा आरोपी माधव बरिहा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जप्त शराब की कीमत 54,000 रुपये बताई गई है।

महासमुंद 09 अक्टूबर 2026 जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री और परिवहन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 08-10-2026 की मध्य रात्रि बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुजारीपाली में सतीदरहा नाला के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई। नाला किनारे दो व्यक्ति दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मण बरिहा पिता शंकरलाल बरिहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुजारीपाली, थाना बलौदा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) बताया। फरार आरोपी का नाम माधव बरिहा पिता गोकुल बरिहा, निवासी पुजारीपाली बताया गया।

मौके पर आरोपी के कब्जे से 02 नग नीले रंग के ड्रम तथा 02 नग प्लास्टिक बोरियों में कुल 270 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमती 54,000 रुपये, जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया गया। इस पर अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी लक्ष्मण बरिहा को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • – लक्ष्मण बरिहा पिता शंकरलाल बरिहा, उम्र 32 वर्ष, निवासी पुजारीपाली, थाना बलौदा, जिला महासमुंद
  • जप्त सामग्री:
  • – 270 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमती 54,000 रुपये।
  • कार्यवाही:थाना बलौदा पुलिस, जिला महासमुंद।

स्रोत: कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला महासमुंद।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment