छुरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड नंबर 14 में सीसी रोड़ का भूमिपूजन,

BHUPENDRA SINHA

October 5, 2026

छुरा/ गरियाबंद:-नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नगर में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में इस सड़क निर्माण को वार्डवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। सीसी रोड बनने से वार्ड में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी निषाद, जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा थानसिंग निषाद, वार्ड पार्षद एवं सभापति गरिमा ध्रुव, सभापति बलराज पटेल, सभापति रजनी लहरे, एल्डरमैन सफर सचदेव एवं धर्मेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष प्रतिनिधि कंचन सिन्हा, कुमारी निषाद, भाजपा नेता भवानी शंकर सेन एवं निखिल साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार सड़क, नाली सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

वार्ड 14 में सीसी रोड निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस कर रहे वार्डवासियों को अब आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत द्वारा अलग-अलग वार्डों में कराए जा रहे विकास कार्यों से छुरा नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ विकास को भी गति मिल रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment