सक्ती। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चंद्रपुर द्वारा चलाया गया सेक्टर भ्रमण अभियान पूर्ण हो गया। अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेक्टरों में पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान “सेक्टर मजबूत तो संगठन मजबूत” के संकल्प के साथ सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और गांव-गांव जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सेक्टर भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है, इसलिए निरंतर बैठक, संपर्क और जनसंवाद जरूरी है।
अभियान में फेकू राम बर्मन, जिला प्रभारी दिलीप खूंटे, जिला BVF बाबूलाल चंद्र, जिला कार्यकारी एवं विधानसभा प्रभारी शहतरीन शतरंज, विधानसभा अध्यक्ष दिलचंद खूंटे, उपाध्यक्ष डोरी लाल भारद्वाज, महासचिव बलराम बंजारे, विधानसभा सचिव रामशरण भारद्वाज, BVF इतवारी बनर्जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदनलाल भारद्वाज, सेक्टर अध्यक्ष बिहार भारद्वाज, पूर्व प्रभारी अशोक कुमार खूंटे, सेक्टर अध्यक्ष प्यारेलाल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। “जय भीम, जय कांशीराम” के नारों के साथ सेक्टर भ्रमण अभियान का समापन हुआ।