सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों से संवाद, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

SARJU SAHU

September 20, 2026

बलौदाबाजार। 20 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 19 सितंबर को स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल एवं कन्या शाला में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, अच्छे संस्कार, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जुड़कर मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा जिम्मेदार, संस्कारवान और अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के साथ नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यार्थियों ने संवाद कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्हें ज्ञान, संस्कार और सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय साहू, सदस्य मनीष साहू, सभापति रामा धीवर, विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment