प्राथमिक शाला गबौद में स्लेट-पेंसिल वितरण, नई स्लेट पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

TEJASWI NATH SONI

September 18, 2026

गबौद। शासकीय प्राथमिक विद्यालय गबौद में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्लेट-पेंसिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को नई स्लेट एवं पेंसिल वितरित की गई।

कार्यक्रम में विक्रम राय गुरुजी के साथ धनसाय घृतलहरे, समाजसेवी एवं छाया सरपंच अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों को अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

नई स्लेट-पेंसिल पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने नई स्लेट हाथों में लेकर खुशी-खुशी फोटो भी खिंचवाई।

इस अवसर पर विक्रम राय गुरुजी ने कहा,

“शिक्षा ही भविष्य की नींव है। यदि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों को सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो वे बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। यह छोटा सा प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के लिए है।”

वहीं धनसाय घृतलहरे ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होता है और समाज के अन्य लोगों को भी बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षकों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment