जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

TEJASWI NATH SONI

September 16, 2026

बलौदाबाजार, 16 सितंबर 2026। जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 (शनिवार) को किया जाएगा। कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी संबंधित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए निर्धारित पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment