जन्मदिवस पर सेवा का संदेश: मयंक हिन्दू सोनी ने मरीजों और परिजनों को बांटे फल,

BHUPENDRA SINHA

September 16, 2026

छुरा /गरियाबंद:- जिला भाजयुमो कार्यकर्ता मयंक हिन्दू सोनी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छुरा में सेवा एवं मानवता की मिसाल पेश करते हुए मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को केले, सेब सहित विभिन्न फल वितरित किए गए।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री थानसिंह निषाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज निर्मलकर, पिछड़ा वर्ग सोशल मीडिया प्रभारी भवानी शंकर सेन, मान सिंह निषाद, निखिल साहू, दिशांक चंद्राकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संतोष ध्रुव, एल्डरमैन धर्मेंद्र चंद्राकर, धरम दास थडानी, एकलव्य चंद्राकर, पीयूष सिन्हा, करण रात्रे, कुश साहू और राकेश अडवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। इस तरह के सेवा कार्यों से लोगों में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान “सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार” का संदेश देते हुए जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की गई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment