सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से लाया जा रहा 40 किलो गांजा जब्त, पामगढ़ के 4 तस्कर गिरफ्तार
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना सरसीवां पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी कर रहे चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 40 किलोग्राम गांजा, एक कार, एक केटीएम मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन सहित कुल ₹28,60,000 की संपत्ति जब्त की गई है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीमावर्ती राज्य ओडिशा से अवैध गांजे की खेप सरसीवां के रास्ते जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही ANTF और सरसीवां पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सख्त नाकेबंदी की। संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
- टुकेश्वर यादव (22 वर्ष), पिता: भोलाराम यादव, निवासी: बालांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
- गणेश राम यादव (21 वर्ष), पिता: दिलहरण यादव, निवासी: बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
- भावेश साहू, पिता: राकेश साहू, निवासी: बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
- विनोद यादव, पिता: दौलत यादव, निवासी: बारगांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।