बलौदाबाजार को मिला नया DEO, गेंदले के आने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 8, 2026

बलौदा बाजार/बलौदाबाजार जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में शिव कुमार गेंदले की पदस्थापना हुई है। उनके DEO बनने की खबर से शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ ने श्री गेंदले को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय गुरुजी सहित प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों और संकुल समन्वयकों ने कहा कि गेंदले शिक्षा विभाग के अनुभवी अधिकारी हैं। वे पूर्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। सिमगा में उनके कार्यकाल को देखते हुए अब बलौदाबाजार जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं।

शिक्षक हित में फैसलों की उम्मीद

संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने कहा कि शिव कुमार गेंदले शिक्षक हितैषी और कुशल अधिकारी हैं। विभागीय कामकाज की बेहतर समझ के साथ वे शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते रहे हैं। ऐसे में उनके जिला शिक्षा अधिकारी बनने से शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण और विभागीय समन्वय में तेजी आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में गेंदले का अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा। संघ को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बलौदाबाजार जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

संघ करेगा आत्मीय स्वागत

नए DEO शिव कुमार गेंदले के जिले में पदभार संभालने पर संकुल समन्वयक संघ की ओर से आत्मीय स्वागत किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में शिक्षक और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। संघ ने कहा—अनुभवी नेतृत्व का लाभ जिले की शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment