पलारी | पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पलारी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य शिखारानी कोसले ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ओजस्वी भाषण, कविता पाठ और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित कीं। इससे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।
हर शिक्षक को दिया यादगार उपहार
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान जताने के लिए अनूठी पहल की। विद्यार्थियों ने प्रत्येक शिक्षक को उनके साथ खिंचवाई गई तस्वीर से तैयार फोटो फ्रेम और मोमेंटो भेंट किया। विद्यार्थियों की इस पहल से शिक्षक भावुक हो गए।
कार्यक्रम के संचालन में राघव रजक, टांकना यदु, अरमान मनहरे, कुमकुम, डिगेश जांगड़े, मांसी बांधे, मयंक ध्रुव और ईशा वर्मा सहित अन्य विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान व्याख्याता माधव प्रसाद द्विवेदी, गौरव गौराहा, दिलहरण पटेल, उमा वर्मा, संध्या तिर्की, अलका दुबे, खुशबू दामले, दीपमाला साहू, रोशनी लाकड़ा, कोमल राजपूत, वज़ीदा मिर्ज़ा, एमन्त, माधुरी, उर्वशी बंजारे सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।