छुरा में अकीदत के साथ मनाया ईद मिलाद-उन-नबी, निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,

BHUPENDRA SINHA

August 26, 2026

छुरा /गरियाबंद :- पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व छुरा नगर में अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुन्नी मस्जिद छुरा से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और वापस सुन्नी मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।

जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। अकीदतमंद हाथों में इस्लामी परचम लेकर नात-ओ-सलाम और दुरूद पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस के दौरान हजरत मोहम्मद साहब के अमन, इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे के संदेश को याद किया गया।

सुन्नी मस्जिद से निकला जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों, सदर बाजार, बजरंग चौक, शिव चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरा। ईद मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर मस्जिदों और मुस्लिम बस्तियों को आकर्षक रोशनी, तोरण एवं हरे झंडों से सजाया गया था। पूरे नगर में पर्व को लेकर उत्साह और धार्मिक माहौल नजर आया।

भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश,

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर छुरा नगर की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की झलक भी देखने को मिली। विभिन्न समाजों के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई।

नगर भ्रमण के बाद जुलूस पुनः सुन्नी मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे एवं तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई।

जुलूस में अब्दुल सत्तार मेमन, अब्दुल रहमान मेमन, चिराग अली, आरिफ मेमन, सुलतान खान, राशिद रजा, सदर अजमेर खान, समद खान, यासीन खान, कादर खान, अब्दुल शमीम, इस्माइल खान, सलीम मेमन, यूनुस मेमन, जमशीर कुरैशी, रऊफ खान, सरवर खान, सिकंदर खान, जब्बार खान, हनीफ मेमन, लक्की मेमन, हारून अली, शाहबाज खान, बंटी, साहिल, अजमेर खान, कासिम अली, इल्लू मेमन, अब्बास खान, मौलाना अबरार राजा, इरफान खान, अफजल खान, तौसीफ खान, सेख असरुद्दीन, जाबिर शेख एवं इमाम गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment