एकल अभियान के आचार्यों ने तेंदूकोना थाने के पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

BIRENDRA KUMAR SEN

August 26, 2026

एकल अभियान के आचार्यों ने तेंदूकोना थाने के पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन 

तेंदूकोना (महासमुंद): एकल अभियान अंचल महासमुंद के अंतर्गत संच भुरकोनी के आचार्यों द्वारा आदर्श पुलिस थाना तेंदूकोना में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

​कार्यक्रम के दौरान संच भुरकोनी के आचार्यों (बंधु-भगिनी) ने थाना प्रभारी (टीआई) ओंकार सिंह दीवान एवं उपस्थित सभी पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व सुरक्षा की कामना करते हुए मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर आचार्यों ने समाज और कानून-व्यवस्था की रक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, पुलिस स्टाफ ने आचार्यों का आभार जताते हुए उनकी सुरक्षा व सहयोग का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • श्री ओंकार सिंह दीवान (थाना प्रभारी – टीआई) एवं समस्त पुलिस स्टाफ
  • श्री मनोहर साहू (संच अध्यक्ष)
  • श्री संतोष सेन (उपाध्यक्ष)
  • श्री रामनारायण साहू (सचिव)
  • श्री मदन लाल साहू (संच प्रशिक्षक)
  • ​संच भुरकोनी के समस्त आचार्य बंधु एवं भगिनी

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment