टेंगनाबासा मिडिल स्कूल में “एक पेड़ मां के नाम – मोर स्कूल हरियर स्कूल” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, 

BHUPENDRA SINHA

August 6, 2026

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण व साइबर सुरक्षा का दिया संदेश,

छुरा/ गरियाबंद:- विकासखंड छुरा के ग्राम टेंगनाबासा स्थित मिडिल स्कूल परिसर में “एक पेड़ मां के नाम – मोर स्कूल हरियर स्कूल” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

वहीं थाना प्रभारी छुरा ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

इसके पश्चात सभी अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम – मोर स्कूल हरियर स्कूल” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी (सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद), लेखराज ध्रुवा (सभापति, जिला पंचायत गरियाबंद) तथा अध्यक्षता श्रीमती राजकुमारी ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत टेंगनाबासा ने की। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मुंगेश्वरी ठाकुर (जनपद सदस्य), ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशुन मतावले, थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, उपसरपंच रेखचंद साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुमन सिन्हा, पंच मोहेंद्र सिन्हा, तुलेश साहू, कुन्ती सिन्हा वरिष्ठ नागरिक लक्षण सिन्हा, हरिराम सिन्हा, रमेश सिन्हा तथा शाला परिवार के यशवंत सिन्हा, हीराधर साहू, हरीश साहू, इंदु राजपूत, गैंद सिंह नेताम, लता साहू, गायत्री साहू सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक यशवंत सिन्हा ने किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment