बलौदाबाजार ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष बने युवा सरपंच डेनीस साह

BIRENDRA KUMAR SEN

August 2, 2026

बलौदाबाजार ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष बने युवा सरपंच डेनीस साह

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम खम्हारडीह (लाहौद के समीप) के युवा, शिक्षित एवं जागरूक सरपंच डेनीस साहू को सर्वसम्मति से बलौदाबाजार ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र के सरपंचों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

डेनीस साहू अपने ग्राम के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी कार्यों तथा पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं। विकासोन्मुखी सोच, सरल व्यवहार और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्होंने अल्प समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्रामीणों के अनुसार वे हमेशा जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए डेनीस साहू ने सभी सरपंचों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सरपंचों के अधिकार, सम्मान एवं न्याय की रक्षा के लिए सदैव मजबूती और निर्भीकता से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक होने पर हर स्तर पर संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान डेनीस साहू ने कहा कि उनका अब तक का सफर संघर्ष, चुनौतियों और जनसेवा के संकल्प से भरा रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय ग्राम खम्हारडीह की जनता, अपने शुभचिंतकों तथा समस्त सरपंच साथियों को देते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी सरपंचों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायतों के विकास एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा देने का भरसक प्रयास करेंगे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment