गरियाबंद :- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला गरियाबंद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों एवं पिछड़ा वर्ग के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला प्रभारी लक्ष्मण गौतम, जिला सह-प्रभारी खूबचंद साहू, प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मुरलीधर सिन्हा एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शोभा चंदपात्र ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।