शिवरीनारायण। जांजगीर-चांपा बहुजन समाज पार्टी ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए पामगढ़ विधानसभा के सेक्टर अध्यक्षों का गठन किया। शिवरीनारायण स्थित कैफेटेरिया में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अजय बंजारे के नेतृत्व में शिवरीनारायण, मुड़पार और कटौद सेक्टरों के लिए अध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नियुक्तियां की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला BVF संयोजक बंशी आजाद मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दरसराम साण्डे ने की। शिवरीनारायण सेक्टर का अध्यक्ष शिवचरण सारथी और महासचिव अश्वनी सारथी, मुड़पार सेक्टर का अध्यक्ष पुक राम खूंटे और महासचिव राजेंद्र दिव्य तथा कटौद सेक्टर का अध्यक्ष प्रताप बंजारे को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा सचिव रूपेंद्र खांडेकर, संजू सारथी, मनहरण सोनवानी, सत्यनारायण बंजारे, जानी राम, दीपराज सारथी, अमन मानिकपुरी, राधे सारथी, अनिल आशिकर, गुमान सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।